Honda Activa 7G Review जाने कैसी होगी एक्टिवा 7G

होंडा Activa सिर्फ एक स्कूटर नहीं है, बल्कि भारत के करोड़ों परिवारों का एक भरोसेमंद साथी है। जब भी एक ऐसी गाड़ी की बात होती है जो घर का हर सदस्य चाहे वो बुजुर्ग हो, महिला हो या फ्यूचर आसानी से चला सकते हैं। तो Activa का नाम सबसे पहले आता है। Activa 6G की कामयाबी के बाद अब सबकी नजर होंडा Activa 7G पर टिकी हुई है। होंडा हमेशा से अपने इस मॉडल में वक्त के साथ नया बदलाव लाता रहा है। और 7g से भी लोगों को वही उम्मीद है कि यह पहले से ज्यादा स्मार्ट और मॉडर्न होगी। इस बार होंडा में सिर्फ इंजन पर बल्कि नए फीचर्स और डिजाइन पर भी काफी काम कर रहा है ताकि यह बदलते हुए मार्केट में अपना ढाबा ढाबा बड़ा कार रख सके दबदबा बनाए रख सके। इसमें हम विस्तार से चर्चा करेंगे की Activa 7G में क्या नया होने वाला है इसकी परफॉर्मेंस कैसी होगी और क्यों यह स्कूटर एक बार फिर से सेल्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

डिज़ाइन और लुक

होंडा Activa 7G का डिजाइन काफी हद तक अपने पुराने मॉडलों की विरासत को आगे बढ़ाएगा, लेकिन इसमें कुछ ऐसा बदलाव होगा जो इसे एक ताजा और आधुनिक लुक देगा। उम्मीद है कि जा रही है कि इस बार होंडा इसमे ज्यादा शार्प LED हेडलाइट्स और LED टेल लैंप्स का नया डिजाइन देगा। स्कूटर की बॉडी अभी भी मजबूत मेटल से बनी होगी, जो इसे टिकाऊपन के मामले में दूसरे फाइबर-बॉडी स्कूटर से आगे रखती है। इसमें कुछ नए प्रीमियम रंग विकल्प और ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं जो इसे फ्यूचर पीढ़ी के लिए और भी आकर्षक बनाएंगे। अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन भी नया हो सकता है और शायद इस बार टॉप वेरिएंट में हमें क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, इसका डिजाइन ऐसा रखा जाएगा जो सिटी ड्राइविंग में स्टाइलिश लगे और साथ ही काफी प्रैक्टिकल भी हो।

इंजन और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में होंडा Activa हमेशा से अपने “एचईटी” (होंडा इको टेक्नोलॉजी) और “ESP” (एन्हांस्ड स्मार्ट पावर) के लिए जानी जाती है। Activa 7G में हमें वही भरोसा और 110सीसी का फैन-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है, लेकिन इस बार इसे और भी ऑप्टिमाइज़ किया जाएगा ताकि ये नए BS7 एमिशन नॉर्म्स (अगर लागू होते हैं) के हिसाब से फिट बैठें। क्या इंजन से ना सिर्फ स्मूथ एक्सेलेरेशन मिलेगा बल्कि माइलेज में भी 5-10% का इज़ाफा देखने को मिल सकता है। होंडा में “साइलेंट स्टार्ट” फीचर है और बेहतर करेगा जिसका स्कूटर बिना किसी शोर के एक बार में स्टार्ट हो जाएगा। सिटी ट्रैफिक में चलने के लिए इसका पिकअप काफी अच्छा रखा जाएगा ताकि आप भिड़-भड़ वाले रास्तों से आसानी से निकल सकें। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिचे एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड सेटअप होगा जो खराब सदको पर भी आरामदेह सफर सुनिश्‍चित करेगा।

स्मार्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Activa 7G का सबसे बड़ा आकर्षण, इसके स्मार्ट फीचर्स होने वाले हैं। अब तक Activa में हमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिला था, लेकिन 7G में एक फुली डिजिटल कंसोल मिलने की काफी संभावना है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया जा सकता है, जिसे आप अपने फोन से कनेक्ट करके कॉल/एसएमएस अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फायदा उठा सकते हैं। एक और बड़ा बदलाव “कीलेस एंट्री” यानी स्मार्ट की में हो सकता है, जो होंडा ने हाल ही में अपने प्रीमियम वेरिएंट में शुरुआत की है। इस फीचर से आप बिना चाबी लगाए स्कूटर को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं और पार्किंग में अपनी गाड़ी आसान से ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सीट के अलावा बड़ी स्टोरेज जगह होगी जिसमें एक फुल साइज हेलमेट आराम से आ जाएगा। ये फीचर्स Activa को एक मामुली स्कूटर से एक स्मार्ट गैजेट में बदल देंगे।

सुरक्षा और ब्रेकिंग

सुरक्षा के लिए होंडा हमेशा से सावधान रहना है। Activa 7G में हमें होंडा की मशहूर “कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम” (सीबीएस) मिलेगी जो दोनों पहियों पर बराबर ब्रेक फोर्स लगाती है, जिसे फिसलने का खतरा कम हो जाता है। उम्मीद है कि इस बार फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन स्टैंडर्ड या टॉप वेरिएंट में जरूर दिया जाएगा, जो इसकी स्टॉपिंग पावर को और बेहतर बनाएगा। टायरों की बात करें तो इसमें ट्यूबलेस टायर मिलेंगे जो पंक्चर होने पर भी आपको धोखा नहीं देंगे। साथ ही, गाड़ी में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच भी होगा, जिसका मतलब है कि जब तक साइड स्टैंड लगेगा, स्कूटर स्टार्ट नहीं होगा। ये सारी चीजें मिलकर Activa 7G को एक सुरक्षित फैमिली स्कूटर बनाती हैं जो हर तरह की सड़क की स्थिति पर भरोसा देती है। Honda Activa 7G Review जाने कैसी होगी एक्टिवा 7G

निष्कर्ष

अंत में अगर देखा जाए तो होंडा Activa 7G उन सारे सवालों का जवाब है जो एक आम भारतीय ग्राहक अपने स्कूटर से पूछता है। ये स्कूटर ना सिर्फ भरोसामंद है, बल्कि नए फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ ये अपने प्रतिस्पर्धियों जैसे टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस को कड़ी टक्कर देने वाला है। होंडा ने हमेशा से अपने ग्राहकों को जरूर समझा है, और 7G के साथ वही सिंपल है लेकिन पावरफुल एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। हालांकी इसकी कीमत 6जी के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन जो नए तकनीकी फीचर्स और प्रीमियम फील इसमें मिलेगा, वह हर रुपये के लायक बनता है। अगर आप एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो सालो-साल चले और जिसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी हो, तो Activa 7G का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला होगा। ये स्कूटर वाकाई में भारत की सदको का राजा बना रहेगा

Leave a Comment