
वीवो ने हमेशा से ही अपने सारे सीरीज को कैमरा के लिए बहुत ही अच्छा करने का सोचा है और खासकर एसेसरीज तो और भी बहुत अच्छा फोटो खींचना है x300 अल्ट्रा बहुत ही अच्छा फोटोग्राफर के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसका इमेज क्वालिटी बहुत ही नेक्स्ट लेवल का है| जब भी बाजार में एक ऐसे फोन की बात होती है जो DSLR को टक्कर दे सके, तो VIVO का नाम सबसे पहले ज़ेहन में आता है। VIVO X300 Ultra सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि ये इंजीनियरिंग और आर्ट का एक ऐसा संगम है जो उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हर लम्हे को परफेक्शन के साथ कैप्चर करना चाहते हैं। इस बार VIVO ने सिर्फ कैमरा पर फोकस नहीं किया है, इसके डिस्प्ले, डिजाइन और परफॉर्मेंस को भी इतना बेहतर बनाया है कि ये एक सच्चा प्रीमियम फ्लैगशिप मेहसूस होता है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से बात करेंगे कि कैसे VIVO X300 Ultra अपने नए फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ 2026 के स्मार्टफोन मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
VIVO X300 Ultra का डिज़ाइन पहली नज़र में ही आपको अपना दीवाना बना लेगा। इस बार विवो ने ‘एस्थेटिक सिमेट्री’ पर काम किया है, जहां फोन का पिछला हिस्सा एक प्रीमियम लेदर फिनिश या फिर एक नए मैट ग्लास के साथ आता है जो हाथ में पकड़ने पर काफी आरामदायक और शानदार फील देता है। कैमरा मॉड्यूल को एक बड़े सर्कुलर फ्रेम में रखा गया है जिसके चारो तरफ एक मैटेलिक रिंग दी गई है, जो इसे एक प्रोफेशनल कैमरे का लुक देती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.82-इंच का सैमसंग E8 LTPO AMOLED पैनल दिया गया है, जो 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि आप चाहे धूप में हों या अंधेर में, स्क्रीन के रंग बिल्कुल जीवंत और साफ नजर आएंगे। 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ये दुनिया के सबसे ब्राइट डिस्प्ले में से एक है, जो एचडीआर कंटेंट देखने के अनुभव को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है।
कैमरा सिस्टम

VIVO X300 Ultra का सबसे बड़ा हथियार इसका कैमरा सेटअप है जो Zeiss की ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें एक 1-इंच का नया सोनी सेंसर दिया गया है जो इतना ज्यादा लाइट कैप्चर करता है कि रात के अँधेरे में भी तस्वीरें बिल्कुल दिन जैसी साफ आती हैं। लेकिन असली जादूगरी इसके ‘200MP एपीओ पेरिस्कोप टेलीफोटो’ लेंस में है। ये लेंस इतना पावरफुल है कि आप मिलो दूर खादी चीज की भी ऐसी फोटो ले सकते हैं जैसे वो आपके बिल्कुल पास हो। इसमे Zeiss का नया ‘T * Coating’ इस्तेमल किया गया है जो फोटो में आने वाले फालतू परछाई और चमक को ख़तम कर देता है। पोर्ट्रेट मोड में VIVO का कोई मुकाबला नहीं है, क्योंकि ये स्किन टोन को इतना नेचुरल रखता है और बैकग्राउंड को इतनी बेहतरी से ब्लर करता है कि हर फोटो किसी स्टूडियो में खिंच जाती है। वीडियो बनाने वालों के लिए इसमें 4K सिनेमैटिक पोर्ट्रेट मोड और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर दिए गए हैं जो इसे एक व्लॉगर का ड्रीम फोन बनाते हैं।
परफॉर्मेंस और बैटरी

इतने बड़े कैमरा और डिस्प्ले को चलाने के लिए एक बहुत ही ताकतवर प्रोसेसर की ज़रूरत होती है, और VIVO X300 Ultra में Snapdragon 8 जेन 5 चिपसेट लग गया है। ये प्रोसेसर 2026 का सबसे तेज़ चिप है जो हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बिना किसी लग के हैंडल करता है। इसमें 16GB या 24GB की LPDDR5X रैम दी गई है जो ऐप्स को पलक झपकाते ही खोल देती है। फोन को ठंडा रखने के लिए VIVO ने इसमें एक नया ‘वेपर चैंबर’ कूलिंग सिस्टम दिया है, ताकि लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी फोन गरम न हो। बैटरी के मामले में भी VIVO ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमे 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसका मतलब है कि बैटरी साइज में पतली है लेकिन बैकअप काफी ज्यादा देती है। इसके साथ 120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है, जो फोन को कुछ ही मिनट में पूरे दिन के लिए तैयार कर देती है। VIVO X300 Ultra Review : क्या यह फोन आपको लेना चाहिए
सॉफ्टवेयर और AI विशेषताएं

VIVO X300 Ultra में Funtouch OS का नया वर्जन मिला है जो Android 16 पर आधारित है। इस बार VIVO ने ‘BlueLM’ AI को इसमें इंटीग्रेट किया है, जो एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करता है। ये AI इतना स्मार्ट है कि ये आपकी फोटोग्राफी में मदद करता है, जैसे कि फोटो से अवांछित वस्तुओं को हटाना या फिर पुरानी ब्लर फोटो को साफ करना। इसके अलावा, सिस्टम इतना स्मूथ है कि इसमें कोई भी फालतू ऐप्स या विज्ञापन देखने को नहीं मिलते। गोपनीयता के लिए इसमें एक समर्पित सुरक्षा चिप दी गई है जो आपके डेटा और पासवर्ड को सुरक्षित रखती है। AI का इस्तमाल बैटरी प्रबंधन में भी किया गया है, जहां फोन आपके उपयोग पैटर्न को समझकर बैटरी लाइफ को अनुकूलित करता है। ये सॉफ्टवेयर अनुभव इतना आसान और साफ है कि कोई भी नया यूजर इसे बहुत जल्दी समझ सकता है और इसका पूरा फायदा उठा सकता है।
निष्कर्ष
सब बातों का निष्कर्ष निकालें तो VIVO X300 Ultra वाकाई में ‘Ultra’ शब्द को सार्थक करता है। ये फोन उन लोगों के लिए है जो स्मार्टफोन से थोड़ा और ज्यादा चाहते हैं-चाहे वो फोटोग्राफी हो, गेमिंग हो, या फिर एक प्रीमियम डिजाइन।इसका बेहतरीन कैमरा सिस्टम इसे बाजार में सबसे अलग खड़ा करता है और इसका ताकतवार प्रोसेसर इसे भविष्य के लिए तैयार रखता है। हालांकी इसकी कीमत काफी ज्यादा होगी, लेकिन जो तकनीक और प्रीमियम अनुभव है, वह यहां दे रहा है, वह कीमत को संतुष्ट करता