मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 जाने क्या है योजना और कैसे ले सकते है इसका लाभ ?

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है आज के इस आर्टिकल मैं आज के इस आर्टिकल मैं हम आपको बताने वाले है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के बारे मैं आखिर क्या है यह योजना और कैसे आवेदन होगा इसकी पूरी जानकारी देने वाले है इस लिए आज के इस आर्टिकल को पूरा पड़ें ताकि आप से कोई भी जानकारी छुट न जाये |

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है ?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य की सेल्फ हेल्प ग्रुप (स्वयं सहायता समूह) से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन महिलाओं की सालाना आय एक लाख से पार पहुंचाई जाएगी।
Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
इसकी शुरुआत किसने करीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने
लाभ लेने वालेराज्य की स्वम सहायता समहों से जुडी महिलाएं
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को लखपति बनाना
योजना की शुरुवात4 नवम्बर २०२२
वर्तमान साल2024
आवेदन प्रक्रियाजल्दी शुरू करी जाएगी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का क्या उद्देश्य है ?

तो दोस्तों उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के जरिये से सरकार द्वारा 12,5000 महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की योजना की गई है। इससे राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है।

ALSO READ : प्रधान मंत्री आवास योजना 2024 क्या है ओर कैसे ले सकते है लाभ जाने पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना पात्रता

  • Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदक महिला को उत्तराखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही पात्र है।
  • लखपति योजना उत्तराखंड का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा।

लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लाभ एवं विशेषताएं

  • Lakhpati Didi Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू शुरू की गयी है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य के स्वयं सहायता समूह की 125000 से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष लाखो महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
  • लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख का लोन दिया जाएगा जिस पर कोई व्याज नहीं लिया जायेगा।
  • इसके अलावा महिलाओं को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन के साथ-साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं उत्पादों की मार्केटिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी।
  • इस योजना के लाभार्थियों को देखकर राज्य की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।
  • इस योजना के जरिए महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर दोस्तों आप भी मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपके पास यह सब दस्तावेज का होना बेहद जरुरी है |

  • आधार कार्ड – आपके पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए |
  • निवास प्रमाण पत्र – साथ ही मैं आपके पास निबास प्रमाण पात्र होना चाहिए |
  • आय प्रमाण पत्र – और मित्रो आपके पास आय प्रमाण पात्र का होना भी जरुरी है |
  • आयु प्रमाण पत्र – फिर आपके पास अपना आयु प्रमाण पात्र होना जरुरी है |
  • बैंक खाता विवरण – और सबसे जरुरी चीज़ आपके पास अपना बैंक अकाउंट और उसकी सभी डिटेल्स होनी जरुरी है |
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें

तो दोस्तों यदि आप उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो अभी आपको कुछ समय आपको इंतजार करना होगा। अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए फ़िलहाल कोई भी ऑफिसियल वेबसाइट लॉन्च नहीं की है।

जैसे ही कोई ऑफिसियल वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है हम आपको आगे के आर्टिकल के जरिये इनफार्मेशन दे देंगे तो आशा करता हूँ की आज के इस आर्टिकल से आपको पूरी आपको पूरी जानकारी मिल गयी होगी अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करें ताकि बो भी इस जानकारी को पढ़ सके और शायद इसका लाभ ले सकें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top