Vishwa paryavaran Diwas 2024 : विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

Vishwa Paryavaran Diwas : प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। सबसे पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को मनाया गया था और तभी से इस दिवस को मनाया जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से विश्व के सभी लोगों के द्वारा इस दिवस को मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का दिवस है और सबसे पहले इसे स्टॉकहोम में बनाया गया था। पर्यावरण दिवस के दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जाती है।

Vishwa paryavaran Diwas 2024 :

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर अनेक प्रकार के सवाल अभी भी व्यक्तियों के मन में है ऐसे में आज हम इस लेख में विशेष रूप से विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जानकारी को जानेंगे इस लेख को पढ़ने पर आपको विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो जाएगी। स्कूलों के अंतर्गत विद्यार्थियों को छोटी कक्षाओं से ही विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जानकारी दे दी जाती है तथा बड़े-बड़े एग्जाम में विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।

Vishwa paryavaran Diwas

प्रतिवर्ष जब भी 5 जून की तारीख आती है उस दिन भारत समेत पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है लगभग सभी देशों में पर्यावरण को लेकर नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत समेत पूरी दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण बहुत ही तेजी से फैल रहा है जिसके चलते हमें अनेक गंभीर संकटों का सामना करना पड़ सकता है और इसी पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी और आज भी इसे व्यक्तियों के द्वारा मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन व्यक्तियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ही पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1972 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन करके विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के लिए 5 जून की तारीख तय की गई थी और तभी से विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन वनों की कटाई पर्यावरण प्रदूषण तापमान में वृद्धि ग्लोबल वार्मिंग आदि से जुड़ी जानकारी बताई जाती है ताकि लोग इनके बारे में जागरूक हो सके और उनकी रोकथाम में अपना सहयोग करें। ‌औद्योगिकरण बढ़ती आबादी तथा प्राकृतिक संसाधनों के बहुत ही ज्यादा उपयोग के कारण वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलित हो चुका है जो की एक चिंता का विषय है‌। ऐसे विश्व पर्यावरण दिवस को मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस से फायदे

विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के अनेक लाभ है जिनमें से कुछ फ़ायदे इस प्रकार है:-

  • पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम दुनिया भर के देशों के द्वारा बढ़ाया गया है जिसके चलते आज कहीं ना कहीं अनेक व्यक्ति जरूर पर्यावरण को लेकर जागरूक है और अभी भी जागरूक हो रहे हैं।
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक स्थानों पर पेड़ पौधे लगाए जाते हैं जो कि ग्लोबल वार्मिंग तथा बढ़ते हुए तापमान को कम करने में मदद करते हैं।
  • विश्व पर्यावरण दिवस के दिन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया जाता है कि आखिर में किस प्रकार पर्यावरण प्रदूषण के कारण मनुष्यो तथा जीव जंतुओं पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है तथा भविष्य के अंतर्गत और भी कितने बड़े संकट पर्यावरण प्रदूषण के कारण देखने को मिल सकते हैं।
  • विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन बड़े स्तर पर किए जाने की वजह से बड़े स्तर पर जागरूकता आती है जिससे कि हम कम समय में पर्यावरण प्रदूषण तथा उसके समान अन्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं।
  • देशभर में पर्यावरण प्रदूषण के दिन जितने भी पेड़ पौधे लगाए जाएंगे वह सभी पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले जाने वाले नारे

अनेक स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक नारे बोले जाते हैं जैसे की :- पेड़ लगाओ जिंदगी बचाओ, पेड़ लगाओ ग्लोबल वार्मिंग को भगाओ, शुष्क भूमि पर रेगिस्तान मत बनाओ, वृक्षों की कटाई को रोको अब तो पर्यावरण के लिए सोचो, बच्चों को दो शिक्षा ताकि करें पर्यावरण की रक्षा, आगे आओ जन-जन को समझो अपना पर्यावरण बचाओ, इन नारों के अतिरिक्त अभी और भी अनेक नारे हैं जिनका केवल यही संदेश है कि सभी पर्यावरण के प्रदूषण को रोकने में अपना सहयोग करें और पेड़ पौधे लगाए आदि।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पर्यावरण दिवस पर अवश्य लें

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे। तथा लोगों को भी जागरूक करेंगे जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण के चलते भविष्य में आने वाले गंभीर संकटों से बचा जा सके। पर्यावरण संरक्षण के कुछ उपाय इस प्रकार है: –

  • जहां पर भी संभव हो सके वहां पर पेड़ पौधे को अवश्य लगाएं तथा उनकी देखभाल करें।
  • निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का चयन करें।
  • ऐसे संगठन जो कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए आगे बढ़ रहे हैं उनका सहयोग करें।
  • पर्यावरण से संबंधित जो भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उन सभी में भाग अवश्य लें।
  • पर्यावरण को लेकर कानून के द्वारा निर्धारित किए जाने वाले सभी नियमों की पालना करें।

निष्कर्ष

पहले की तुलना में वर्तमान समय में और भी तेजी से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है इसके अनेक कारण है जैसे की बढ़ती जनसंख्या, बड़ी-बड़ी इमारतो का निर्माण करने के लिए वनों की कटाई करना, इसके अलावा वाहनों से बहुत ही ज्यादा धूआ निकालना, ध्वनि प्रदूषण, खेतों में बहुत ही ज्यादा मात्रा में रासायनिक खाद का उपयोग करना तथा इसके अलावा भी अनेक कारणों से पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। इन सभी के बारे में हमें अवश्य सोचना चाहिए।

हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम कभी भी पर्यावरण के खिलाफ कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे कि पर्यावरण को नुकसान हो बल्कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तथा लोगों को भी जागरूक करेंगे जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटा जा सके।

1 thought on “Vishwa paryavaran Diwas 2024 : विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?”

  1. कृष्णा नन्द दुबे

    बहुत सुन्दर लेख लिखा है आपने। बधाई और शुभकामनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top